मेरा बच्चा खाना क्यों नहीं चाहता है?HealthPlanet

Posted on Sat 22nd Oct 2022 : 15:51

आपके बच्चे के ठीक से न खाने के कारण

जब आप देखते हैं कि आपका बच्चा ठीक से खा नहीं रहा है, तो यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। वह आपको बोलकर बता नहीं सकता और इसलिए आपके लिए वजह समझना मुश्किल हो सकता है। यहाँ उन संभावित कारणों के बारे में बताया गया है जिनकी वजह से आपका बच्चा खाने से इनकार कर सकता है:

1. फ्लूड की ज्यादा मात्रा
अपने बच्चे को बहुत अधिक तरल पदार्थ खिलाना एक कारण हो सकता है कि वह ठोस आहार न ले रहा हो। चाहे वह जूस या माँ का दूध, कुछ भी हो, अगर आपने अपने बच्चे को ठोस पदार्थ खिलाने से ठीक पहले बहुत अधिक फ्लूड दिया है, तो बच्चा भोजन से इंकार कर देगा।

2. बच्चे की आयु
आपका बच्चा ठोस आहार खाने से इसलिए भी मना कर सकता है क्योंकि वह बहुत छोटा है। बहुत सी माएं दूध से ठोस आहार की तरह बदलाव करने में गलती करती हैं। अपने बच्चे को ठोस आहार खिलाना शुरू करने का बेहतर समय वह है जब वह 6 महीने का हो।


3. ध्यान हटाने वाली बातें
आपका बच्चा तमाम चीजों से विचलित हो सकता है जैसे कि टीवी, बाहर का शोर, तेज संगीत आदि। शिशु अपने वातावरण को अलग तरह से समझना शुरू करते हैं, और जरा सा शोर भी उनका ध्यान भोजन से हटा सकता है।

4. वृद्धि के कारण
जैसे-जैसे बच्चा बढ़ता है, उसे खाने की आवश्यकता कम होती है, इसलिए यदि आपके बच्चे की भूख उम्र के साथ कम हो रही है, तो आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। शिशु की वृद्धि नेचुरल तरीके से होती है, और आपको गर्व होना चाहिए कि आपका बच्चा डेवलपमेन्ट माइलस्टोन के अनुसार बढ़ रहा है।

5. भरा हुआ पेट
आपका बच्चा नन्हा जरूर है, लेकिन वह अपने पेट की जरूरत समझता है। यदि आपका शिशु कुछ भी खाना नहीं चाहता, मुँह बंद करके चम्मच को दूर धकेल रहा है तो वह यह बता रहा है कि उसका पेट भरा हुआ है। उस पर विश्वास करिए; वह अपने शरीर को अच्छी तरह से समझता है!

6. नया खाना नापसंद होना
यदि आपका बच्चा किसी नई चीज पसंद नहीं करता है, जो आप उसे दे रहे हैं, तो वह खाने से मना कर सकता है। एक माता-पिता के रूप में, आप इस स्थिति को संभाल सकते हैं और अपने बच्चे को समय के साथ इस चरण से आगे निकलने में मदद कर सकते हैं।

7. एलर्जी
आपके बच्चे को कुछ खाद्य पदार्थों से एलर्जी हो सकती है, और वह आपको यह बताने की कोशिश करेगा कि यह विशेष चीज उसके लिए अच्छी नहीं है। उसके व्यवहार की निगरानी करें, एलर्जी रिएक्शन की जांच करें और देखें कि क्या किसी खास चीज को खाने से उसे तकलीफ होती है।

8. बेबी एक्टिविटी
आपके बच्चे की भूख इस बात पर निर्भर करेगी कि वह कितना सक्रिय है। हम प्रत्येक भोजन से पहले या बाद में बच्चे को एक्टिविटी कराए जाने की सलाह नहीं देते; हालांकि, यह सुनिश्चित करें कि दिन के दौरान उचित अंतराल पर पर्याप्त एक्टिविटीज की जाएं। एक एक्टिव बच्चा अच्छी तरह से खाना खाएगा, जबकि एक कम एक्टिव बच्चा भोजन से मना कर देगा।


9. खाने का समय
सुनिश्चित करें कि आप खाने का एक निश्चित समय रखें, क्योंकि समय में कोई भी बदलाव बहुत ज्यादा भूख या भूख की हानि का कारण बन सकता है। बच्चे के भोजन के समय को कभी न जाने दें।

10. मूड
हाँ, बच्चे भी मूडी होते हैं और कभी-कभी, वे सिर्फ इसलिए नहीं खाना पसंद करेंगे क्योंकि वे मूड में नहीं हैं। आपका बच्चा थका हुआ हो सकता है, बहुत एक्साइटेड हो सकता है या बस किसी बात से परेशान हो सकता है और खाने से मना कर सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info